छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासी समुदायों का बहुत अहम योगदान: मोदी

राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कही.

राज्य के स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं.

बता दे छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रदेश से अलग होकर एक नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया.

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस पर अपने सभी कार्यालयों और संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है.

स्थापना दिवस पर कोई सांस्कृतिक या अन्य समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है. राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है. राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा.

पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान रहा है.

See also  Roadside Deliveries in the 4th Largest Economy: The Plight of Tribal Women in India

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, ‘‘छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है. इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है. प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है. मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’’

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में राज्य की जनता को बधाई दी है.

See also  Indigenous Faith Day: Meaning, Origins, Significance, and the Struggle for Cultural Survival

बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी के जम्मो लइका, सियान, दाई-दीदी, बहिनी अऊ युवा मन ल 24वां राज्य स्थापना दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधई अऊ शुभकामना. (छत्तीसगढ़ के सभी बच्चे, बुजुर्ग, माता-बहन और युवाओं को 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई.)’’

बघेल ने लिखा, ‘‘हमारे पूर्वजों ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था और उसे हासिल करने के संकल्प के साथ संघर्ष किया, हम उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं और पांच साल में हर छत्तीसगढ़िया के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम किया है.’’

बघेल ने कहा है, ‘‘आज छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. इस अवसर पर मैं इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन