उत्तर प्रदेश: आदिवासी युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर खौलते तेल में धकेला

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक आदिवासी समाज की युवती से छेड़छाड़ और उसे गर्म तेल के कढ़ाही में धकेलने का मामला सामने आया है. गर्म तेल की कढ़ाही में धकेले जाने की वजह से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है.

उसका इलाज फिलहाल दिल्ली में किया जा रहा है. वहीं पीड़ित युवती के परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र का है. यहां के धनोरा सिल्वर नाम के गांव में प्रमोद नाम का शख्स एक कोल्हू चलाता है. उसी के कोल्हू पर एक आदिवासी समुदाय का परिवार मजदूरी का काम करता है. पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसकी एक 18 साल की बहन है. जिसके साथ कोल्हू के मालिक और उसके साथियों ने छेड़छाड़ की है.

See also  Major Blow to Naxalism: 14 Naxalites Neutralized in Chhattisgarh-Odisha Border Operation
आरोपी

इतना ही नहीं पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उससे जातिसूचक शब्द भी कहे और उसे गालियां देने लगे. जब पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसे गर्म तेल की कढ़ाही में ढकेल दिया. गर्म तेल की कढ़ाही में धकेलने से पीड़िता के निचले हिस्से में गंभीर जख्म हुए हैं. परिजनों ने उसकी हालत देखी तो तुरंत उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

युवती की हालत ठीक नहीं होने पर उसे परिजनों ने दिल्ली के जेटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. जहां उसका गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है. वहीं युवती के भाई ने थाने में कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए और मामले की गंभीरता समझते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन