भारतीय हॉकी बेटियां विश्व रैंकिंग में छठे नम्बर पर

हांगझोउ एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठे नम्बर पर पहुंच गई। भारतीय टीम अब इंग्लैंड से ऊपर है। भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों से पहले आठवें स्थान पर थी। 


हांगझोउ में भारत ने कांस्य पदक जीता और रांची में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अपराजेय रहते हुए खिताब हासिल किया। नीदरलैंड रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है, जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर है।

भारतीय टीम रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर खेलेगी। इसमें उसका सामना जर्मनी, न्यूजीलैंड, जापान, चिली, अमेरिका, इटली और चेक गणराज्य से होगा।

See also  make in india is to make for the world: new slogan of india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन