सबसे गरीब — ट्राइबल सीएम, जानिए सबसे अमीर ट्राइबल सीएम कौन?

देश के सबसे अमीर आदिवासी मुख्यमंत्री –
ADR यानि की Association for democratic reforms ने देश के सबसे अधिक अमीर और गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची जारी की है. आइये जानते हैं भारत में सबसे अमीर आदिवासी मुख्यमंत्री और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है.

  1. पेमा खांडू, मुख्यमंत्री, अरूणाचल प्रदेश
    भारत के सबसे अधिक अमीर आदिवासी मुख्यमंत्री में पहले नंबर पर अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का नाम आता है. अगर हम देश के अमीर मुख्यमंत्री की बात करें तो इनका स्थान दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YSJMR हैं, जिसकी कुल संपत्ति 510 करोड़ है और तीसरे नंबर पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है, जिसकी कुल संपत्ति 63 करोड़ है.
    खांडू अरूणाचल प्रदेश के मुक्तो विधानसभा से विधायक हैं. IDR के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू की कुल संपत्ति 1,63,50,58,42 (163 करोड़) है, जिसमें चल संपत्ति 1,43,87,82,786 और अचल संपत्ति 19,62,75,356 शामिल है.
  2. नेफ्यु रियो, मुख्यमंत्री, नागालैंड
See also  करम पर्व : आदिवासी जीवन का पर्यावरण और सामूहिकता का उत्सव

भारत के सबसे अमीर आदिवासी मुख्यमंत्री में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेशिव पार्टी (NDPP) के नेता और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यु रियो का नाम आता है. रियो उत्तरी अंगामी से विधायक हैं. इनकी कुल संपत्ति 46,95,07,855 (46 करोड़) है. भारत के अमीर मुख्यमंत्रियों में इनका नाम चौथे स्थान पर है.

  1. कॉनराड संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय

वहीं तीसरे सबसे अमीर आदिवासी मुख्यमंत्री में नेशनल पीपल्स पार्टी(NPP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का नाम है. संगमा मेघालय के दक्षिण तुरा से विधायक है. कॉनराड की कुल संपत्ति 14,06,83,315 (14 करोड़) है. वहीं भारत के अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं.
इसके अलावा तीन ऐसे आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, जिसकी कुल संपत्ति 10 करोड़ से कम है.

  1. हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

दस करोड़ से कम संपत्ति वाले आदिवासी मुख्यमंत्रियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम है. हेमंत सोरेन झारखंड के बरहेट से विधायक हैं. IDR के अनुसार सोरेन की कुल संपत्ति 8,51,74,195 (8 करोड़) है. हेमंत सोरेन सूची में पंद्रहवें स्थान पर है.

  1. प्रेम सिंह तमांग, मुख्यमंत्री, सिक्किम
    प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के पकलोक कमरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष हैं. उनकी कुल संपत्ति 3,89,28,315 (3 करोड़) है.
  2. जोरमथंगा
    जोरमथंगा मिजोरम के मिजो नेशनल पार्टी (MNP) आईजोल पूर्वी 1 से विधायक है. उनकी कुल संपत्ति 3,84,31,816 (3 करोड़) है.
See also  Hornbill Festival 2025 Begins in Nagaland: A Celebration of Culture, Identity, and Indigenous Heritage

साभार: ट्राइबल खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन