
बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने व्यक्त किया शोक
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन हो गया। उनका देहांत हृदय गति रुकने के कारण हुआ। इससे पहले, सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था।…