IRAM’S GROOMED ONES की नई फिल्म ‘अधिकार’ 1 मई को होगी रिलीज

रांची – IRAM’S GROOMED ONES प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अधिकार’ 1 मई को शाम 7:30 बजे यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर 23 अप्रैल को यूट्यूब पर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।

मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मुद्दों को केंद्र में रखकर बनी यह फिल्म इस बार जातिवाद जैसी कुरीति को उजागर करती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे जातिवादी सोच समाज में गहराई से अपनी जड़ें जमा चुकी है और इससे उबरने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

मुख्य कलाकारों में इरम उस्मानी, गौतम केशरी, अनुप्रिया भारती, विजय आनंद राणा, सुशील बाज, अंजली शर्मा, रविन्द्र मलिक, जगन्नाथ प्रसाद और भावना शामिल हैं।

फिल्म के गीतकार हैं राजीव रंजन विश्वास, संगीतकार दीक्षित जायसवाल, और गायक अजय आयांश व रोमशा कश्यप।

‘अधिकार’ का लेखन, निर्देशन और संपादन स्वयं इरम उस्मानी ने किया है, जो इससे पहले भी अपनी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए सराहे जा चुके हैं।

See also  Made in India vs. Made in China: The PLI Scheme That Sparked a WTO Showdown

हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को एक भावनात्मक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है।

फिल्म देखने के लिए IRAM’S GROOMED ONES यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन