अल्पसंख्यकों को गौमांस खाने का अधिकार देना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सिकंदराराऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर बरसे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि आपने देखा होगा कि पहले चरण के मतदान से पहले हमने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीब कल्याण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश की जनता के सामने अपनी बात रखी। कांग्रेस का घोषणापत्र न्याय पत्र के रूप में आया, ये कांग्रेस का न्याय पत्र हो सकता है, लेकिन ये देश के साथ अन्याय है…घोषणा पत्र में उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय को अपने हिसाब से खाने की आजादी दी जाएगी। उनके हित के लिए और पर्सनल लॉ लागू करने की पहल भी कांग्रेस करेगी…मुझे लगता है कि इस देश का बहुसंख्यक हिंदू समाज गोमांस से पूरी तरह परहेज करता है और उनके लिए मैं गाय को माता के समान मानता हूं। आज कांग्रेस प्रयास कर रही है यह आजादी मुसलमानों को दे दो, मतलब गाय काटने की आजादी दे दो, कोई भी भारतीय इसे स्वीकार नहीं करेगा।

See also  भारत में लूटी गई हिंदू सांस्कृतिक पहचान: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और समकालीन प्रयास

सैम पित्रोदा के बयान पर भी सीएम योगी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

सीएम योगी ने रैली में सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान को भी लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले 1947 में देश का बंटवारा करवाया। आज वह आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और एनडीए है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का इंडी गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कह रही है कि हम भारत के अंदर संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। ये आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आपके बाप-दादा की जो कमाई है, इस कमाई को वो लोग उसमें विरासत टैक्स लगाने की बात कर रहे हैं। आप लोगों ने सैम पित्रोदा का बयान सुना होगा। आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। मेहनत और परिश्रम करेंगे आप और डकैती डालने के लिए कांग्रेस-इंडी गठबंधन के लोग आएंगे। क्या यह छूट देंगे आप। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।

See also  Beyond the Woven Cane: The Sacred Origin of the Nyishi Byopa

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को 65 वर्षों तक देश में शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी को 4 बार और बहुजन समाज पार्टी को 3 बार प्रदेश में शासन करने का मौका मिला। लेकिन इन सबको मिलाकर जितना कार्य देश के अंदर इन लोगों ने 65-70 वर्षों में नहीं किया, जितना कार्य उत्तर प्रदेश के अंदर सपा, बसपा, कांग्रेस ने मिलकर नहीं किया, उतना पीएम मोदी के नेतृत्व में मात्र 10 साल के अंदर देश में हुआ है और सात साल में भाजपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के समय में गरीब व्यक्ति भूखे मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन का लाभ मिला। पहले दिल्ली से पैसा चलता था और यहां वो पैसा कांग्रेस, सपा और बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज जनधन खाते खोलकर डीबीटी के माध्यम से पैसा गरीब के अकाउंट में सीधा पहुंच रहा है।

See also  Current Fashion Trends: A Blend of Sustainability, Comfort, and Innovation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन