कौन है राजस्थान की सुशीला मीणा, जिसकी गेंदबाजी ने सचिन तेंदुलकर को बनाया फैन?

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की 12 वर्षीय सुशीला मीणा की गेंदबाजी ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी प्रभावित कर दिया है। सचिन ने सुशीला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी तुलना दिग्गज गेंदबाज जहीर खान से की है। सुशीला धरियावद तहसील के रामेर तालाब गांव की रहने वाली हैं।

सचिन ने ट्विटर पर सुशीला का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “सरल, सहज और देखने में बेहद प्यारा! सुशीला के गेंदबाजी एक्शन में जहीर खान की झलक दिखती है। क्या आपने इसे देखा है, जहीर?”

वीडियो में बाएं हाथ की गेंदबाज सुशीला का एक्शन और लय हूबहू जहीर खान की तरह नजर आ रहा है। सुशीला का यह वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वह रनअप लेकर स्लो मोशन में गेंदबाजी करती दिख रही हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

सुशीला के परिवार की बात करें तो वे एक गरीब किसान परिवार से हैं। उनके पिता रतनलाल मीणा और मां शांति बाई मीणा मजदूरी और खेती से अपना जीवन यापन करते हैं। सुशीला स्कूल स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं और अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं।

See also  Donyi Polo Day: An Indigenous Assertion of Faith, Ethics, and Ecological Wisdom

सोशल मीडिया पर सुशीला को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें “लेडी जहीर खान” कह रहा है, तो कोई भविष्य की स्टार गेंदबाज के रूप में देख रहा है। उनके एक्शन और गेंदबाजी ने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों बल्कि सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन