इनर व्हील क्लब ऑफ रांची साउथ ने महिलाओं की कार रैली निकाली, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर जोर

रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ रांची साउथ के तत्वावधान में “अपराजिता उत्सव” के पहले दिन महिलाओं की कार रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर महिलाओं और समाज को जागरूक करना था। क्लब की जिला अध्यक्ष आलोकानंदा बक्सी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रैली के दौरान गुलाबी रंग के गुब्बारे और जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर और बैनर से सजी कार, स्कूटी और ऑटो ने शहर की सड़कों पर कैंसर जागरूकता का संदेश फैलाया। यह रैली श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर साई सिटी, पुनदाग तक निकाली गई। पूरे अभियान में दस कारें और दो स्कूटी शामिल रहीं।

कार्यक्रम के तहत एक टॉक शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. श्रीमाली सुमी ने महिलाओं और लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इस बीमारी की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान और वैक्सीन की उपलब्धता पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

See also  पारम्परिक "गोमहा पूनी (परब)" के पीछे का दर्शन
रैली में शामिल महिलाएं/इनर व्हील क्लब ऑफ रांची साउथ

क्लब की सदस्याओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज” का संदेश दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही “अपराजिता उत्सव” की शुरुआत हुई, जो पूरे एक सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की कई सदस्याएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन