IIT कानपुर में एमटेक छात्र का हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव

आईआईटी में ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक कर रहे 30 साल के छात्र विकास कुमार मीणा का हॉस्टल में लटका हुआ शव मिला, आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। साथी छात्र उन्हें लेकर लाला लाजपत राय चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है।

मेरठ का रहने वाला था विकास मीणा

मूलरूप से मेरठ का रहने वाला विकास कुमार मीणा कानपुर आईआईटी में एम टेक फाइनल ईयर का छात्र था, विकास एक बार एग्जाम में फेल हो चुका थे, जिसकी वजह से वो तनाव में था। विकास को डर था कि उनको आईआईटी से बाहर न निकाल दिया जाए।

जांच में जुटी पुलिस, घरवालों की दी गई जानकारी

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आईआईटी छात्र की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस ने हॉस्टल में तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनको कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस छात्रों और हॉस्टल वार्डन से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आईआईटी प्रशासन की तरफ से छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

See also  PM Modi Addresses AI Action Summit in France, Calls for Ethical and Inclusive AI Development

19 दिसंबर को एक छात्रा ने की आत्महत्या

आपको बता दे कि 19 दिसंबर को आईआईटी में पल्लवी चिल्का ने भी डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली थी। पल्लवी रिसर्च स्टाफ मेंबर थी। माना जा रहा है कि आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन