एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत की दूसरी जीत

झारखंड वूमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने मलेशिया को 5–0 से हराया। यह, मलेशिया पर टीम इंडिया की लगातार 18वीं जीत रही। घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही लोकल गर्ल संगीता ने दूसरे दिन भी 1 गोल दागा। टूर्नामेंट में संगीता 2 दिन में 4 गोल दाग चुकी हैं। वंदना कटारिया का भी खाता खुला और उन्होंने 2 गोल करके कल के सूखे की भरपाई कर दी। बाकी 2 गोल में से एक ज्योति और 1 गोल लालरिमसियामी ने किए। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि, अभी टीम इंडिया को चीन का सामना करना है जहां सविता पुनिया की टीम को कड़ी चुनौती मिलेगी।

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को चीन के हाथों हार मिली थी और भारतीय लड़कियां इसका हिसाब चुकता करना चाहेंगी। दूसरी ओर जापान की चुनौती होगी। एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने जापान को हराकर ही कांस्य पदक जीता है।

See also  Chhath Puja: A Sacred Ode to the Sun God and the Power of Devotion

पर्सन ऑफ दी मैच बनीं वंदना कटारिया ने कहा कि टीम एकजुट है। तैयारी अच्छी है। मोरहाबादी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि आप हमें सपोर्ट करते रहिए, हम आपको जीत का तोहफा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन