बंधुआ मज़दूर से सरपंच तक: लिंगम्मा की संघर्ष और नेतृत्व की प्रेरणादायक कहानीसरपंच
तेलंगाना के नागरकुर्नूल ज़िले की चेन्चू आदिवासी महिला पुरुसाला लिंगम्मा का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक बदलाव की मिसाल बन गया है। दशकों तक बंधुआ मज़दूरी की अमानवीय ज़िंदगी जीने वाली लिंगम्मा आज अमरागिरी गांव की निर्वाचित सरपंच हैं. करीब 40 वर्षीय लिंगम्मा, जो औपचारिक रूप से पढ़ी-लिखी नहीं हैं, ने बचपन से ही नल्लामाला…
