Olympic 2024: ओलंपिक में भारत को तीसरा पदक भी निशानेबाजी में

पेरिस ओलंपिक में गुरुवार (1 अगस्त) को भारत को स्वप्निल कुसाले ने ऐतिहासिक मेडल दिलाया।

एक ही ओलंपिक में पहली बार एक ही खेल में 3 मेडल भारत को मिले हैं।

स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में फाइनल में पहुंचने और मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

28 साल के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है। भारत के नाम अब पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल तीन मेडल आ गए है। इससे पहले भी भारत को दोनों मेडल शूटिंग से मिले थे। स्वप्निल ने 451.4 अंक हासिल कर पदक जीता।

पेरिस खेलों भारत के खाते में तीन पदक आए हैं। तीनों ही ब्रॉन्ज हैं और तीनों शूटिंग में ही आए हैं।

स्वप्निल कुसाले को भारतीय शूटिंग रेंज का महेंद्र सिंह धोनी कहा जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी उनके आदर्श हैं। वह धोनी की तरह ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) हैं। पुणे रेलवे डिवीजन में उनकी पोस्टिंग है। वह धोनी बायोपिक कई बार देख चुके हैं।

See also  बच्चों को बता न सका कि मैं क्या काम करता हूं

उन्होंने पीटीआई से धोनी को लेकर कहा था, “मैं एमएस धोनी की शख्सियत से प्रभावित हूं। मेरे खेल के लिए मुझे उतना ही शांत, संयमित और धैर्यवान रहना होता है, जितना एमएस धोनी मैदान पर रहते हैं। मैं कहानी भी उनकी एक टिकट कलेक्टर हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन