सदानंद सिंह यादव को “अंगिका साहित्य सेवा भूषण” सम्मान से नवाजा जाएगा

रांची। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की प्रदेश कार्यकारिणी चयन समिति ने कवि एवं लोकगायक सदानंद सिंह यादव को उनकी साहित्यिक सेवाओं और अंगिका भाषा के संवर्धन में योगदान के लिए “अंगिका साहित्य सेवा भूषण” सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

श्री यादव न केवल हिंदी बल्कि अंगिका भाषा में भी रचनाएं लिखते हैं। वे अपनी रचनाओं को स्वरबद्ध कर प्रस्तुत करने के साथ-साथ पुराने प्रचलित संस्कार गीतों और लुप्तप्राय लोकगीतों को भी गाकर संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं।

सम्मान समारोह 9 मार्च को होगा
इस सम्मान को उन्हें 9 मार्च को झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के होली मिलन सह सम्मान समारोह में रांची के दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, कमड़े में विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

पहले भी मिल चुके हैं कई प्रतिष्ठित सम्मान

श्री यादव को इससे पूर्व भी लेखन एवं गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान
  • साहित्योदय साहित्य रत्न सम्मान
  • शब्द शिल्पी सम्मान
See also  नशापान को त्याग कर गोटूल व्यवस्था को मजबूत करना होगा: कमलेश्वर मांझी

इसके अलावा, वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड और वन उत्पादकता विभाग द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। विभिन्न मंचों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी उनके कार्यों को सराहा है।

श्री यादव ने कहा कि सम्मान प्राप्त करना व्यक्ति को और अधिक ऊर्जान्वित करता है, और उन्होंने झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के प्रति आभार प्रकट किया।

सम्मान पाने वाले विशिष्टजन

  1. अंगिका साहित्य सेवा भूषण (साहित्य सेवा के लिए)

श्री सदानंद सिंह यादव, मेकॉन कॉलोनी, रांची

श्री राघवेन्द्र नारायण सिंह, घांटी पाण्डेयडीह, जामताड़ा

श्री ओम प्रकाश मंडल, बकसरा, पोडैयाहाट, गोड्डा

  1. अंगिका विभूति सम्मान (शिक्षाविद्, शिक्षा सेवा के लिए)

डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, विभागाध्यक्ष, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय

डॉ. राजेश कुमार दत्ता, निदेशक, दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, कमड़े, रांची

  1. अंगिका सेवा रत्न (अंगिका समाज के संगठनात्मक सेवा के लिए)

डॉ. अनुरंजिता सिंह, उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश अंगिका समाज

श्री भगीरथ तिवारी, उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश अंगिका समाज

श्री दीपक कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य

See also  Before Bhagat Singh, Birsa Munda Was Cremated Secretly Overnight

श्री बिभाष कुमार मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य

सम्मान समारोह का उद्देश्य
झारखंड प्रदेश अंगिका समाज ने इन विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय उनकी अंगिका भाषा, साहित्य, शिक्षा और संगठनात्मक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने के लिए लिया है। इस अवसर पर साहित्य, लोकगीत, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन