Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को चटाई धूल, 4-0 से जीता खिताब

भारतीय महिला हॉकी टीम ने झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमा लिया। संगीता कुमारी (17′), नेहा (46′), लालरेम्सियामी (57′) और वंदना कटारिया (60′) ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया और भारत को अविश्वसनीय जीत दिलाई। 2016 के बाद अपना पहला महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि हम अभी बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। जब हम यहां आए तो थोड़ा घबराए हुए थे क्योंकि जापान बहुत अच्छी टीम है। जापान ने बहुत अच्छा खेला। हमने मध्यांतर के बाद आक्रामक खेल दिखाया।

हॉकी फैंस ने पटाखे फोड़े

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच जेनेके शोपमैन ने कहा कि फाइनल में 4-0 की कभी उम्मीद नहीं थी। यह मुश्किल था। टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के लिए रांची में जमकर पटाखे फोड़े। हॉकी इंडिया ने झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए 3-3 लाख रुपये और सभी सहयोगी स्टाफ के लिए 1.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

See also  एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत की दूसरी जीत

शुरुआती क्वार्टर में कड़ा मुकाबला हुआ और भारत ने गेंद पर अधिकांश कब्जा बनाए रखा। जापान जवाबी हमला करना चाहता था, यूरी नागाई के पास अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने का अच्छा मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया के समय पर अवरोधन ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 most Expensive cities in the World धरती आबा बिरसा मुंडा के कथन